फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mother's condition deteriorated due to delivery at home, death

घर में जना बच्चा बिगड़ी हालत महिला की मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother's condition deteriorated due to delivery at home, death
चित्रकूट। घर में प्रसव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। नवजात स्वस्थ है। प्रसूता की मौत से एएनएम और आशाओं की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जननी सुरक्षा योजना भी यहां पर दम तोड़ती नजर आई।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के कुई अकबरिया गांव निवासी संतोषिया पत्नी नरेश ने सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर घर में ही नवजात शिशु को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन टेंपो से जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। महिला को प्रसव के लिए आशा अस्पताल क्यों नहीं लाई। प्रसूता की ट्रैकिंग में चूक कैसे हुई। प्रसूता की मौत ने जननी सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन को संदेह में ला दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. आर के गुप्ता ने बताया कि उनके पास किसी की शिकायत नहीं आई है। मंगलवार की सुबह स्टाफ से इसके बारे में पूछा गया तो बताया कि महिला मृत अवस्था में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed