फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mother and son attacked after intruders break into home; FIR registered

Chitrakoot News: घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked after intruders break into home; FIR registered
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कोपा गांव में शुक्रवार देर शाम घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोपा निवासी छेद्दू ने बताया कि शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे वह घर में बैठा था। तभी संजय और शंकर जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने छेद्दू से गाली-गलौज की और उसे पीटना शुरू कर दिया। जब छेद्दू की मां शिवरनिया देवी बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed