{"_id":"5e6bcd148ebc3ea7d2426ee4","slug":"molestation-with-woman-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5501553190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला के साथ हुई थी छेड़खानी, 13 दिन से थाने का लगा रही चक्कर, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला के साथ हुई थी छेड़खानी, 13 दिन से थाने का लगा रही चक्कर, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में गोबर फेंकने निकली महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दिनदहाड़े अश्लीलता और छेड़छाड़ की थी। घटना के 13 दिन होने के बाद दी गई तहरीर के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 29 फरवरी की सुबह वह गोबर फेंकने जा रही थी तभी गांव के दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला के चिल्लाने पर गांव के युवक आए तो आरोपी भाग निकले। महिला ने बताया कि एक मार्च को आरोपियों के खिलाफ भरतकूप थाने में तहरीर दी तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर रखकर कार्रवाई करने को कहा।
आरोप लगाया कि 13 दिन से रोज थाने के चक्कर लगाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज नहीं की गई है। शुक्रवार को महिला ने मुख्यालय में अपर एसपी को दिए पत्र में मामले की जानकारी दी है। इसमें यह भी बताया कि आरोपी आए दिन महिला व उसके परिजनों को तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इससे परिजन भयभीत हैं। इस मामले में भरतकूप थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। महिला या उसके परिजन उससे नहीं मिले हैं।