{"_id":"6347919ca7e4bbdf78b5df84f05c2685","slug":"moharram-people-stunt-with-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं की रात अंगारों को उछालकर खेला अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं की रात अंगारों को उछालकर खेला अलाव
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकीदतमंदों ने शुक्रवार की रात निर्धारित स्थानों में अलाव खेलकर मातम मनाया। इसके बाद ताजिए इमामबाड़ों से होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे। यहां सवारियां, ढालों के साथ आस्थावानों ने या हुसैन के नारे लगाए।
मोहर्रम की नौंवीं की रात में कर्बला में सच और झूठ की लड़ाई को लेकर इमाम हुसैन, उनके साथियों ने बादशाह यजीद की फौज से मोर्चा लिया था और इसी रात उनको शहादत मिली। इसकी याद में मातम, सवारी और अलाव खेला जाता है। पूरी रात नगर के इमामबाड़ों और इनके आसपास रोशनी, सजावट की गई।
रात भर गांव-कसबों के लोगों ने लंगर खाया, जियारत की और मातम हुआ। इसके बाद मोहल्ला कजियाना, उटारखाना, कदीमी व बरारी ताजिया इमामबाड़ों से निकलकर मुख्य गलियों से होते हुए पोस्ट ऑफिस पहुंची। शनिवार की देर रात इनको सुपुर्दे आब किया जाएगा।
विज्ञापन
राजापुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के अलावा छीबों, कलवलिया, रायपुर, सुरसेन, चांदी, सरधुवा, धौरहरा, गड़वारा में शांतिपूर्ण ढंग से मातमी माहौल में नौवीं मनाई गई। नगरके नजमा बेगम, मुहम्मद अली, आबिद अली, रईस अहमद के दरवाजों पर लंगर का आयोजन किया गया। रायपुर में ताजियादार हफीज, जाबिर खान, नाजिम खान, शकूर अजीज, हामिद न्यामत खां आदि के साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी शिरकत की। सीओ सत्यवीर ने कहा कि राजापुर सर्किल के लगभग एक दर्जन गांवों में हिंदू और मुसलिमों ने मिलकर पर्व मनाया।
पूरी रात चौकस रहा प्रशासन
चित्रकूट। अलाव की लकड़ियों पर गुलाल पड़ जाने से बनी तनाव की स्थिति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। पूरी रात पुलिस की चौकसी रही, हालांकि इसके बाद माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। हिंदुओं ने भी हर साल की तरह भाग लिया। गौरतलब है कि देवी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार की रात उत्साही युवकों का उड़ाया गुलाल पोस्ट ऑफिस के पास अलाव की लकड़ी पर पड़ गया था।
इससे विवाद की स्थिति बन गई थी। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। एडीएम महेश चंद्र शर्मा, अपर एसपी आरडी चौरसिया, सीओ सिटी राजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। बाद में प्रशासन ने सड़क पर पानी का छिड़काव भी कराया। इसके बाद पूरी रात प्रशासन और पुलिस के अफसर वहा मौजूद रहे।