फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLA angry seeing doctors missing

डॉक्टरों को नदारद देख गुस्साए विधायक

Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
MLA angry seeing doctors missing
जिला अस्पताल में मरीज का हाल जानते सदर विधायक अनिल प्रधान पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सपा के सदर विधायक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं तो उन्हें कई डाक्टर नदारद मिले। इस पर उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताते हुए कहा कि ओपीडी में डाक्टर नहीं हैं। वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। अस्पताल के स्टोर में सभी दवाएं उपलब्ध हों, जिससे लोगों को बाहर से दवा न लेनी पडे़।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा विधायक अनिल सिंह पटेल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डाक्टरों के नदारद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, अन्यथा धरने में बैठने को बाध्य होंगे। सुबह आठ बजे से ओपीडी में बैठ कर मरीजों को देखें, साथ ही बीच में वार्डों में जाकर भी परीक्षण करें।
विज्ञापन

सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहें। जनरेटर, सीसीटीवी, ठंडा पेयजल आदि इंतजाम कराएं। मरीजों को नाश्ता व भोजन गुणवत्तापरक मिले। किसी भी प्रकरण पर रुपयों का लेनदेन न हो। चेताया कि शीघ्र सुधार न हुआ तो पत्र लिखेंगे। इसके बाद उन्होंने सोनेपुर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed