फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mineral team caught the young man who gave the location in chitrakoot

चित्रकूट: लोकेशन देने वाले युवक को खनिज टीम ने दबोचा

Fri, 02 Oct 2020 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mineral team caught the young man who gave the location in chitrakoot
चित्रकूट। अवैध रूप से खनिज सामग्री की ढुलान करने वालों को लोकेशन देने वाले एक युवक को खनिज टीम ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। इसके बाद चेकिंग अभियान में पांच ओवरलोड़ व बिना रवन्ना के खनिज सामग्री लदे ट्रक पकड़े गए।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर रात को अवैध खनिज ढुलान की जांच करने के लिए भरतकूप जा रहे थे, तभी कुछ युवक उनके वाहनों का पीछा करते दिखे।
विज्ञापन

शक होने पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने शिवरामपुर मार्ग पर रसिन गांव निवासी सुशील कुमार पांडेय को पकड़ लिया। उसके मोबाइल से जानकारी मिली कि वह युवक जांच टीम के आने जाने की जानकारी खनिज सामग्री लदे वाहन के चालकों को देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के खिलाफ भरतकूप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला खनिज अधिकारी ने भरतकूप से शिवरामपुर के बीच चेकिंग के दौरान पांच बिना रवन्ना व ओवरलोड़ ट्रकों को पकड़कर उनके खिलाफ खनिज अधिनियम केे तहत कार्रवाई की।
बालू ढुलान का काम नहीं हुआ शुरू
चित्रकूट। बालू ढुलान के लिए सरकार ने चार घाटों को स्वीकृति दी है। सरकारी आदेश के अनुसार एक अक्टूबर से शुरू हुआ बालू ढुलान का काम जिले में दो दिन से प्रारंभ नहीं हो पाया है।

जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि चार घाटों पर स्वीकृत पट्टा है। ठेकेदार दो दिन से इन घाटों की ओर आने वाले मार्ग को दुरुस्त करा रहे हैं। ठेकेदारों ने अग्रिम रॉयल्टी भी जमा करनी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed