फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mineral department caught 18 overloaded ballast laden trucks in Chitrakoot

चित्रकूट में 18 ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक को खनिज विभाग ने पकड़ा

Wed, 29 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mineral department caught 18 overloaded ballast laden trucks in Chitrakoot
चित्रकूट। आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्ची चस्पा कर गिट्टी ढो रहे ओवरलोड 18 ट्रक पकड़े गए हैं। ट्रकों को सीज कर इनके खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रकों को पहाड़ी थाने में खड़ा कराया गया है। पकड़े गए ट्रक मध्यप्रदेश के सतना से गिट्टी लेकर आजमगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी को कई दिनों से मध्य प्रदेश से यूपी के जिलों में गिट्टी ले जाने की शिकायतें मिल रहीं थी। इस पर जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार की देर रात छापा मारा। मुख्यालय के ट्रैफिक चौराहे से पहाड़ी मार्ग पर जा रहे 18 ट्रकों को पहाड़ी के पास रुकवा लिया। वे ट्रकों में लदी सामग्री की जांच करने लगे तो 9 चालक ट्रक लेकर भाग निकले। मौके पर पकड़े गए सभी ट्रकों में गिट्टी लदी मिली। ये ओवरलोड थे। जांच में पता चला कि इन ट्रकों के आगे शीशे पर आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्ची चस्पा थी। पूछने पर बताया कि खाद्य सामग्री लदे वाहनोें को बिना रोकटोक आगे जाने दिया जाता है। इसी का फायदा ये ट्रक वाले भी फायदा उठा रहे थे। खनिज अधिकारी ने पकड़े गए नौ ट्रकों को पहाड़ी थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद खनिज अधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से मदद मांगी। इस पहाड़ी थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा समेत टीम के अन्य सदस्यों ने भागे नौ अन्य ट्रकों को भी राजापुर के पहले ही पकड़ लिया। इन ट्रकों में भी गिट्टी लदी थी। इनमें भी आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्ची चस्पा थी। जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिट्टी ओवरलोड थी। ट्रकों में मानक से दोगुनी गिट्टी लदी थी। इसके अलावा अन्य राज्य में माल लाने के जरूरी कागजात नहीं भी थे। बताया कि चालक गिट्टी सतना मप्र से आजमगढ़ लेकर ट्रक जा रहे थे। सभी ट्रक भी आजमगढ़ के ही हैं। पुलिस ने सभी ट्रकों को सीज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनके मालिकों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed