फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mine

मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
mine
फोटो नंबर-12-- मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन- संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप थानाक्षेत्र के गोंडा पहाड़ पर मंगलवार को पत्थर तोड़ रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। कई अन्य मजदूर मामूली रूप से चुटहिल हो गए। मौके पर मौजूद मजदूरों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पहाड़ पर मजदूरों की सुरक्षा के उपाय न होने का आरोप लगाकर पट्टाधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पट्टाधारक से मुआवजा दिलाने को लेकर मजदूरों ने हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम व पुलिस टीम ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का भरोसा देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, डीएम शेषमणि पांडेय ने घटना की जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गोंडा पहाड़ पर प्रतिदिन की तरह 12-13 मजदूर ऊंचाई पर पत्थर तोड़ रहे थे। चढ़ाई के लिए मजदूरों ने मोटा रस्सा बांधा था। अचानक रस्सा टूटने से छह मजदूर पहाड़ पर ही गिर पड़े। जिसमें लोखरिया सिलखोरी निवासी रामनारायण(35) पुत्र रामखिलावन बीच में होने के कारण पहाड़ की गहराई में गिरा और नीचे की ओर लुढकता चला गया। सिर व पेट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों ने घायलों को संभाला लेकिन रामनारायण को गहराई से निकालने में काफी समय लगा। जब तक उसे बाहर निकालते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

घटना व हंगामे की जानकारी होते ही सदर एसडीएम रामप्रकाश, जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल व थाना प्रभारी संजय उपाध्याय मय फोर्स पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शव उठाने का प्रयास किया तो मजदूरों ने विरोध किया। तब अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई के साथ मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को उठने दिया गया। मुख्यालय में ही पटटाधारक व मृतक के परिजनों के बीच समझौते की बात चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों की पट्टाधारक से बातचीत चल रही है। इसलिए तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मौके पर मौजूद है। उधर, जिला खनिज अधिकारी का कहना है कि पहाड़ पर मजदूरों की सुरक्षा के उपायों की जानकारी की जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed