फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Message of cleanliness given by sweeping broom on Prime Minister's birthday

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 17 Sep 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 17 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given by sweeping broom on Prime Minister's birthday
फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम के दौर
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन में भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार व जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मुन्नू शामिल हुए। रेलवे स्टेशन परिसर में सभी नेताओं ने अधिकारियों के साथ स्वच्छता के लिए झाड़ू लगाई। शहर में एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन में जिला प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाई। स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व विकसित भारत 2047 के तहत प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री ने किया। जिला सूचना मंत्री सुरेंद्र कुमार ने प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत खाह गांव के दिव्यांश केंद्र में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को सहायक यंत्र व उपकरण बांटे गए। दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि जिले में लाभार्थियों की कुल संख्या 477 सहायक यंत्र व उपकरणों की संख्या की संख्या 2686, कुल लागत लगभग 49 लाख दो हजार है। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत सहायक यंत्र उपकरण का वितरण किया गया। जिन लाभार्थियों को जिस उपकरण की जरूरत है । उसी को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव , कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नपा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्र,पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, डीएम शिवशरण्प्पा, एसपी अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
---
इनसेट
मंडल स्तर पर हुआ कार्यक्रम
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मंडल स्तर पर कार्यक्रम किया। मंदिरों सहित पार्क की सफाई की गई। भरतकूप मंदिर, लैना बाबा मंदिर, पालेश्वर नाथ मंदिर, नांदी के हनुमान मंदिर, समोगरा माता मंदिर, भमरियान बाबा गाहर परिसार, भारतीय बौद्ध विद्यालय सुरौंधा, आंबेडकर पार्क रामनगर, हनुमान मंदिर भौंरी, बरम बाबा मानिकपुर परिसर में सफाई की गई। मंडल अध्यक्ष विनय उपाध्याय, रमाकान्त पांडेय, रवि गुप्ता, आशीष कुमार मिश्रा, बृजेश शुक्ला, सत्यप्रकाश, गौतम, नीलधर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

------------
खेल सामग्री का वितरण
चित्रकूट। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से स्टेडियम में महिला मंगल दल के कार्यकर्ताओं व खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, क्रीडा अधिकारी अरविंद सोनकर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उदयभान, अखंड प्रताप, अंगद, फिरोज, श्याम सुंदर व श्रीकेशन आदि मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ हीरो मिश्रा के नेतृत्व में 75 कार्यकर्ताओें ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया है। इस मौके पर प्रमेंद्र प्रताप सिंह, बृजेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी आदि मौजूद रहीं।

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम के दौर

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम के दौर

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम के दौर

फोटो-17सीकेटीपी- 6- परिचय- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम के दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed