फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   men dead of equivocally

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
men dead of equivocally
भरतकूप। छोटे भाई की शादी का निमंत्रण देने ससुराल गये युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के तरावं गांव निवासी सनद कुमार वर्मा (30) पुत्र देवीदीन पंजाब में परिवार के साथ मजदूरी करता था।
विज्ञापन

छोटे भाई दिनेश की 18 जून को शादी तय है। इसके लिए वह 11 जून को परिवार के साथ गांव आया था। सनद के ससुर चौरिहन पुरवा अतर्रा बांदा निवासी मुन्नालाल ने बताया कि शनिवार को उसका दामाद निमंत्रण देने आया था। देर शाम को खाना खाने के बाद वहीं चारपाई में सोया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह अचेत मिला। परिजन उसे लेकर स्थानीय डाक्टर के पास लेकर गये जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। मृतक के कान में खून के निशान मिले हैं। परिजन शव लेकर तरावं गांव पहुंचे। परिजनों ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मौत को लेकर परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed