फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mela,festival,adhikari

महाशिवरात्रि व फाल्गुन माह की अमावस्या सकुशल निपटाएं

Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
mela,festival,adhikari
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व व फाल्गुन मास की अमावस्या मेला को सकुशल निपटाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो मार्च को फाल्गुन मास अमावस्या मेला है। जिन अधिकारियों की महाशिवरात्रि, अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है वह अपने स्थान पर तैनात रहकर पुलिस अधिकारियों के साथ
विज्ञापन

संपर्क में रहें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र की अच्छी तरह से सफाई करा दिया जाए। साथ ही शिवालयों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था रामघाट, परिक्रमा मार्ग पर लगातार निर्बाध रूप से बनी रहें। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि पेयजल की व्यवस्था टैंकरों से कराएं। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

बैठक में सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी, सदर एसडीएम पूजा यादव, एएसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, डीपीआरओ तुलसीराम, ईओ राम अचल कुरील, मानिकपुर राम आशीष वर्मा, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed