{"_id":"621d094e2869a026247e6244","slug":"mela-festival-adhikari-chitrakoot-news-knp6831148199","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि व फाल्गुन माह की अमावस्या सकुशल निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि व फाल्गुन माह की अमावस्या सकुशल निपटाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व व फाल्गुन मास की अमावस्या मेला को सकुशल निपटाने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों संग बैठक की।
उन्होंने कहा कि दो मार्च को फाल्गुन मास अमावस्या मेला है। जिन अधिकारियों की महाशिवरात्रि, अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है वह अपने स्थान पर तैनात रहकर पुलिस अधिकारियों के साथ
संपर्क में रहें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र की अच्छी तरह से सफाई करा दिया जाए। साथ ही शिवालयों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विद्युत व्यवस्था रामघाट, परिक्रमा मार्ग पर लगातार निर्बाध रूप से बनी रहें। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि पेयजल की व्यवस्था टैंकरों से कराएं। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
बैठक में सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी, सदर एसडीएम पूजा यादव, एएसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, डीपीआरओ तुलसीराम, ईओ राम अचल कुरील, मानिकपुर राम आशीष वर्मा, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।