{"_id":"5f591c6c8ebc3e446b441203","slug":"medhaviyo-ko-kiya-sammanit-chitrakutt-news-knp581700497","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों की प्रतिभा को सराहा, सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों की प्रतिभा को सराहा, सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो-2- अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट की टॉपर छात्रा को सम्मानित करते सांसद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें मेधावियों को मेेडल, अमर उजाला ईयरबुक व प्रमाणपत्र दिया गया। मेधावियों ने मेहनत से अपने लक्ष्य को पाने का संकल्प दोहराया। अतिथियों ने कहा कि मेहनत से मेधावी अपनी अलग पहचान बनाते हैं। उनके लिए दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मेहनत के साथ पढ़ाई करें ताकि अपने मुकाम तक पहुंच जाए। कहाकि अखबार व किताबों में प्रमाणिकता के आधार पर बातें लिखी रहती है इनको जरूर पढे़ं। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि मेधावी छात्र लक्ष्य बनाकर कार्य करें। माता-पिता के सपनों को साकार करें। विशिष्ट अतिथि सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि मेहनत से ही छात्र मुकाम हासिल करें। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता में शिक्षक व अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। अमर उजाला ईयर बुक विद्वानों द्वारा तैयार की गई है। इसका उपयोग जरूर करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।
इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डा. डीके झा, ज्ञान भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह, नवोदय विद्यालय मानिकपुर के प्राचार्य डा. डी के झा, सांसद के प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी, शिक्षक सुरेश प्रसाद, विजय प्रसाद, प्रदीप पांडेय, महेश, गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, राधेश्याम, शंकर यादव, धीरेंद्र मिश्र, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। अमर उजाला टीम की ओर से सभी अतिथियों, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार जताया गया।
विज्ञापन
मेधावियों ने दिखा सिविल
चित्रकूट। सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई करना जरूरी है। हर विषय मन लगाकर पढ़ना चाहिए। शिक्षकों व अभिभावकों से जानकारी लेते रहना चाहिए। पढ़ाई में स्वास्थ्य शरीर का विशेष ध्यान रखें। आज का काम कल पर न टाले, टाइम टेबल बनाकर पढे़ं। कार्यक्रम के दौरान सांसद, डीएम व सीडीओ ने मेधावियों से पूछा कि आगे चलकर वह क्या बनना चाहते हैं तो कई ने आईएएस, आईपीएस, आईईएस बनने की बात कही। एक छात्र ने कहा कि वह सांसद बनना चाहता है। दो ने कहा वह डाक्टर बनना चाहते हैं।
सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राएं
इंटरमीडिएट
1- रवि कुशवाहा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, कर्वी
2- नितेश शुक्ला जीडीएनडीएस इंटर कालेज, कर्वी
2- स्मिता सिंह ज्ञान भारतीय इंटर कालेज
3- सुमित कुमार बीबीएसवीएम इंटर कॉलेज, कर्वी
हाईस्कूल
1- आकांक्षा -ज्ञान भारतीय इंटर कालेज
2- जगदीश- ज्ञान भारतीय इंटर कालेज
3- रोहित सिंह - ज्ञान भारतीय इंटर कालेज
अन्य मेधावी भी सम्मानित हुए।
जिसमें शालिनी, कौशल सिंह, आंचल सिंह, राजनीश कुमार, अजय कुमार, अजीत रिछारिया, रफी मोहम्मद, कंचन सिंह, निहारिया मिश्रा, प्रतिभा देवी, अर्पिता, गुप्ता, श्रुति कीर्ति देवी, अंशुमान सिंह, आयुष कुमार, प्रियांशी गुप्ता, अजय कुमार, आनंद कुमार, अमन सोनकर, स्नेहा श्रीवास्तव, संध्या देवी शामिल हैं।