{"_id":"58066c1d4f1c1b562c703e35","slug":"maternal-side-leveled-charges-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके पक्ष ने मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके पक्ष ने मारपीट का लगाया आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतका के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोरवारा के एक घर में लगी आग से झुलसी महिला की मौत हो गई है। वह प्राथमिक विद्यालय में रसोइया व गांव के चौकीदार की बहू थी। हालांकि मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर आए दिन मारपीट कर मारने का आरोप लगाया है पर समाचार भेजे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी है।
गौरतलब है कि सोमवार की रात को थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव के चौकीदार फूलचंद्र का परिवार डेरा के घर में सो रहा था। गांव वाले घर में बहू सरोज देवी पत्नी राममिलन अकेले थी और अचानक आग लगने से पूरा घर समेत उसकी भी जलकर मौत हो गई थी। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर मायका अमरपुर रैपुरा से उसके पिता रामप्रसाद व भाई भगवानदीन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
दोनों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेवजह आरोप लगाकर सरोजा को प्रताड़ित करते थे। घटना वाले दिन भी पति ने उसकी पिटाई की थी इसके बाद वह दवा लेने के बहाने घर से चला गया था। आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर ससुर व पति ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते आग लगी है। घर के अंदर सिर्फ सरोज थी इसलिए यह नहीं पता कि आग कैसे लगी। अन्य आरोप गलत हैं। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष ने मौखिक इसकी जानकारी दी है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी है।