फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mason's body found on mountain

Chitrakoot News: राजमिस्त्री का शव पहाड़ पर मिला

Sun, 12 May 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mason's body found on mountain
चित्रकूट। तीन दिन पूर्व घर से निकले राजमिस्त्री का शव पहाड़ पर मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, शरीर काला पड़ने व पास में मिले जहर के पैकेट से आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहपुर निवासी बद्री प्रसाद ने बताया कि छोटा भाई जगदीश विश्वकर्मा (46) बीमार रहता था। सात मई की सुबह वह घर से शौच के निकला था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को घर से दो किमी दूर मवई पहाड़ पर उनका शव पड़ा मिला। लकड़ी काटने जंगल गए ग्रामीणों ने शव देखा। शिनाख्त होने पर इसकी सूचना परिजनों को पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जगदीश की पत्नी प्रवीना ने कपड़ों से शिनाख्त की। उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर घर से निकल जाया करता था और तीन चार दिन बाद घर आता था। इसीलिए पुलिस सूचना भी नहीं दी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी प्रवीना देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटनास्थल से जहरीले पदार्थ का पैकेट मिला है। ऐसे में शक है कि जगदीश ने बीमारी से परेशान होकर जहर खा लिया हो। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारण की सही जानकारी नहीं हुई है। उसका बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed