फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Married killed , including 4 on husband booked

विवाहिता की मौत, पति समेत 4 पर मामला दर्ज

Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की

विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


मीना देवी (20) पुत्री शंकरलाल निवासी चमरौंहा मानिकपुर का विवाह 7 मई 2015 को बबलू पुत्र बाबूलाल निवासी पतेरी बरगढ़ के साथ हुआ था।


अज्ञात कारणों के कारण 28 दिसंबर को ससुराल में मीना आग से बुरी तरह झुलस गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया।


 हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया था। जहां मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। बुधवार को उसका शव लेकर परिजन बरगढ़ पहुंचे।


मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न कर पुत्री को मार डालने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि आरोपी पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच श्ुारू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed