{"_id":"62321a96e3781c75703094a8","slug":"market-chitrakoot-news-knp686045321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पसंद आ रही चश्मा पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पसंद आ रही चश्मा पिचकारी
विज्ञापन
फोटो-1- शहर में सजी पिचकारी की दुकान में पिचकारी की जानकारी देती दुकानदार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। होली में बाजार भी रंगीन हो चुका है। हर रोड पर दुकानों में होली की सामग्री सजी है। दो वर्षों से कोरोना की मार के कारण परेशान दुकानदार इस बार खुश नजर आ रहे हैं। महिलाएं गुझिया, मठरी व चिप्स बनाने के लिए सामान खरीद रही हैं। वहीं बच्चे व युवा मुखौटे, गुलाल व पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों को चश्मा व बाइक पिचकारी ज्यादा पसंद आ रहीं हैं।
इस बार 18 मार्च को होली खेली जाएगी। 17 को होलिका दहन होगा। इसे लेकर घरों में साफ-सफाई के साथ त्योहार में पकवान बनाने की तैयारियां चल रही हैं। शहर के नई बाजार में धतुरहा चौराहे से लेकर ट्रैफिक चौराहे व शंकर बाजार के पास रंग व पिचकारी की दुकानें सजी हुई हैं। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं व फिल्मी हीरो के मुखौटे बिक रहे हैं।
दुकानदार राजेश गुप्ता, महेश प्रसाद, धर्मचंद्र, रोहित, शीलू व चिटटू ने बताया कि इस बार हर्बल रंग की अधिक मांग है। पिचकारी के दाम पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ गये है। इस बार 50 रूपये से लेकर पांच सौ तक कि पिचकारी मिल रही है डॉक्टरों ने होली खेलने में केमिकल रंगों से दूर रहने की सलाह दी है। ।