{"_id":"59a851684f1c1b56738b4a0f","slug":"many-doctors-including-five-doctors-will-be-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डॉक्टर समेत कई गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डॉक्टर समेत कई गैरहाजिर मिले
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम शिवाकांत द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तो व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। पांच डाक्टर और कुछ स्टाफ कक्ष से अनुपस्थित मिला। परिसर व वार्ड के आसपास कई स्थानों पर गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। गैरहाजिर स्टाफ से स्पष्टीकरण लेने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह लगभग सवा नौ बजे डीएम जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसऱ में कूड़ा-करकट, गोबर, एनआरसी कक्ष, महिला, पुरुष वार्ड जनरल वार्ड, शौचालय, बर्न कक्ष में गंदगी मिलने पर सफाई कराने के आदेश दिए। सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता से कहा कि वार्डों के बेड पर साफ सुथरी चादर बिछवाई जाए। वाटर कूलर, खिड़कियों, दरवाजे के पास पान के पीक की तुरंत सफाई की जाए। चिकित्सकों एवं स्टाफ की शत प्रतिशत उपस्थित कराई जाए।
विज्ञापन
डीएम ने मरीजों और तीमारदारों से इलाज के बारे में पूछा। बताया गया कि बरामदे में बेंच न होने से महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रसव गृह, एक मरीज के साथ दो, तीन तीमारदार वार्डों में बैठे रहते हैं। डस्टबिनाें की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए कि अनुपस्थित सभी स्टाफ से स्पष्टीकरण लेकर एक दिन का वेतन रोका जाए।
विज्ञापन