{"_id":"589a00534f1c1b9052379514","slug":"manikpur-canceled-five-prescription","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिकपुर के पांच पर्चे निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुर के पांच पर्चे निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में पर्चे की जांच कराते प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर दाखिल किए गए पर्चें की मंगलवार को जांच की गई। इसमें मानिकपुर सीट से पांच पर्चों में कमियां पाई गई, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। चित्रकूट सीट के सभी पर्चे सही पाए गए। पर्चा निरस्त होने वालों मेें कम्युनिस्ट पार्टी, लोकगठबंधन और राष्ट्रीय अपनादल के प्रत्याशी शामिल हैं।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर के दोनों विधानसभा सीट के नामाकंन कक्ष में ही रिटर्निंग आफीसर नरेंद्र बहादुर सिंह और राममूर्ति त्रिपाठी की मौजूदगी में पर्चों की जांच शुरू हुई, जिसमें चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए दाखिल सभी 12 पर्चे सही पाए गए। इसमें कई प्रत्याशियों ने दो दो पर्चे दाखिल किए थे उनके एक-एक पर्चे निरस्त कर दिए गए।
चार प्रत्याशी चंदन सिंह, दुर्गेश यादव, उग्रसेन पटेल और छेदीलाल यादव के पर्चों में कुछ कमियां थी लेकिन सभी ने समय से रिटर्निंग आफीसर को दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जिससे उनके पर्चे सही पाए गए। उधर, मानिकपुर सीट में ज्यादा प्र्रत्याशी होने से जांच कार्य भी देर शाम तक चला।
विज्ञापन
इसमें पांच पर्चे निरस्त किए गए। रिटर्निंग आफीसर त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन पर्चा दाखिल करने के दौरान ही इन प्रत्याशियों को हलफनामे में हस्ताक्षर से लेकर कई कमियों की जानकारी दी गई थी। इन्हें मंगलवार की शाम तक उपस्थित होकर सही दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था,
लेकिन पांच प्रत्याशी ऐसा नहीं कर सके। इस पर उनके पर्चे खारिज कर दिए गए। इसके विपरीत अभिषेक द्विवेदी, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा और सरयू केशरवानी ने समय से आकर दस्तावेज उपलब्ध करा दिए, जिससे उनके पर्चे सही कर दिए गए। दोनों रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि जिनके पर्चों में कमी थी उन सबको अग्रिम सूचना दी गई थी।
आज से हो सकेगी नाम वापसी
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि नामांकन पर्चों की जांच के बाद बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। जिसे अपना नाम वापस लेना होगा वह नामांकन कक्ष में आकर लिखित रुप से पत्र देकर नाम वापसी कर सकता है।