{"_id":"5888eb064f1c1bde3bcf50e1","slug":"manikpur-assembly-evm-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिकपुर विधानसभा के लिए ईवीएम प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुर विधानसभा के लिए ईवीएम प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल में व्हाट्सअप में व्यस्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर विधानसभा का चुनाव कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें ईवीएम मशीन के चलाने व बंद करने का तरीका बताया गया। इसके साथ ही मतदान के दिन बूथों में मतदान कराने के तरीके बताए गये।
बुधवार को 237-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए तैनात मजिस्ट्रेटो,सेक्टर मजिस्ट्रेटो सहित पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सीडीओ ए दिनेश कुमार ने ईवीएम मशीन के चलाने के तरीके बताए गये।
कहा कि पीठासीन अधिकारी जांच लें कि रिटर्निग आफिसर द्वारा बैलेट यूनिट सेट खंड पर दायी तरफ लगायी गयी सील एवं कंट्रोल यूनिट सेट खंड पर बायी तरफ लगायी गयी सील लगी है। इसकी जांच कर ले। मशीन को कंट्रोल यूनिट क पीठे लगे सिटकनी को दबाकर खोले
विज्ञापन
। पावर स्विच को आन कर दे। बूथ पद दिए गये प्रत्याशियों की संख्या और मशीन द्वारा प्रत्याशियों की संख्या दोनों बराबर है तो ठीक है अगर अंतर है तो जहां मशीन प्राप्त किया है तो उनको सूचित करें। इस मौके पर ट्रेनर मुनेंद्र गुप्ता और एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव में ईवीएम संचालन के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी व ट्रेनर मंच से जानकारी दे रहे थे लेकिन कुछ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ऐसे दिखे जिनको मंच की बातों से मतलब नहीं था। कई तो अपने मोबाइल पर व्हाट्सअप में व्यस्त रहे। इस मामले में सीडीओ ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। हो सकता है कि ब्रेक के दौरान अधिकारियों ने व्हाट्सअप चलाया हो। पूरा प्रशिक्षण दिया गया है।
जिले की दोनों विधानसभा सीट के लिए तैनात सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम प्रशिक्षण दिया गया है। दो दिन तक चले प्रशिक्षण में दोनों विधानसभा क्षेत्र के तीन-तीन अधिकारी गैरहाजिर रहे। सीडीओ ए दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गैरहाजिर तीनों अधिकारी बुधवार को आए और प्रशिक्षण लिया है जबकि बुधवार को तीन गैरहाजिरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी।