{"_id":"5fdb94e38ebc3e3f3317dd93","slug":"mandal-prabhari-chitrakutt-news-knp6005000162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंडल प्रभारी न करें टिकट की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंडल प्रभारी न करें टिकट की उम्मीद
विज्ञापन
चित्रकूट के उद्यमिता विद्यापीठ के सभागार में क्षेत्रीय मंडल प्रभारियों की बैठक में मौजूद जिले क
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोही (चित्रकूट)। बुंदेलखंड कानपुर प्रांत की बैठक में मंडल प्रभारियों को पंचायत चुनाव में पार्टी को आगे रखने के लिए खास बातें समझाई गईं। कहा गया कि कोई भी मंडल प्रभारी खुद चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि दूसरे को जिताने का काम करेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी वाई सत्याकुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और बुंदेलखंड कानपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर व फतेहपुर के 73 मंडल प्रभारियों को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने के तरीके बताए।
पांच जिलों के मंडल प्रभारियों से किए गए कामों की जानकारी ली गई। मंडल के अन्य पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि पंचायत चुनाव में ताकत दिखाने का मौका है। इसमें कोई चूक न होने पाए। तय कार्यक्रम के अनुसार मंडल प्रभारी बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ काम करे।
विज्ञापन
प्रथम सत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन और बुंदेलखंड कानपुर प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस भी बूथ में भाजपा कमजोर हो वहां सक्रियता से काम करें। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें और हर हाल में हर जगह भाजपा की बूथ इकाई होनी चाहिए।
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, गोसेवा आयोग सदस्य कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अशोक जाटव, शिवशंकर सिंह, सुशील द्विवेदी, दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी, रवि त्रिपाठी, अनूप अवस्थी, मोहित पांडेय, भागवत त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, विपुल प्रताप सिंह, ओमप्रकाश बालाजी, ब्रजेंद्र पांडेय, शिवप्रसाद जायसवाल और अर्पित जायसवाल आदि मौजूद रहे।