फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini's water level increased due to heavy rain

झमाझम बारिश से मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा

Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mandakini's water level increased due to heavy rain
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/राजापुर। जिले में लगातार दूसरे दिन बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को रिकार्ड 90 एमएम बारिश हुई। लगातार बारिश होने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। उधर, बारिश होने से जहां खरीफ फसल की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं एक हफ्ते से खरीद केंद्र में गेहूं बेचने के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे मुरझा भी गए।
विज्ञापन

गेहूं खरीद न होने और बारिश शुरू होने से किसान में खासा आक्रोश भी है। किसानों ने चेतावनी दी कि जिले के प्रभारी मंत्री के सामने अपनी दास्तां रखेंगे। मुख्यालय समेत भरतकूप शिवरामपुर खोही सीतापुर मऊ मानिकपुर व राजापुर क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के से ही कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी। लगातार दस घंटे तक की बारिश ने मानसून की पहली बारिश का रिकार्ड भी बनाया है। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा ने बताया कि एक दिन में जिले में 90 एमएम बारिश हुई है। दो दिन में अबतक 110 एमएम बारिश हो चुकी है। बताया कि इस बारिश से धान व खरीफ की फसल के लिए बेहद फायदा है। वहीं इस बारिश से आम जनजीवन बेहद प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

उधर, बारिश से मंदाकिनी नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि, पहाड़ व जंगल की ओर से आने वाले पानी के कारण पानी मटमैला हो गया है। घाट किनारे की गंदगी भी कुछ हद तक साफ हो गई है। लगातार मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले दुकानदार व अन्य रिहायशी मकान वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रमोदवन व आरोग्यधाम के घाट पर स्नान करने जाने वाले तीर्थयात्रियों को शाम के समय जाने पर रोक लगाई गई है। वहीं बारिश से शादी वाले घरोें में लोगों को समस्या आई। गांव की गलियां कीचड़ युक्त हो गई हैं। घरों में भी जलभराव की स्थिति बन रही है। मऊ कस्बा निवासी दिनेश त्रिपाठी, लवकुश आदि ने बताया कि बारिश से नालियां उफना गई, जिससे गलियों में गंदा पानी भर गया। लोगों ने इस पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई नहीं हुई तो किसान करेंगे आंदोलन
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के पनौटी गांव के जगदीश पांडेय, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, राजनारायण व बैजनाथ ने जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी और डीएम को लिखे पत्र में बताया कि 11 जून से लोहदा सहकारी समिति के सामने गेहूं बेचने को लगभग दो दर्जन ट्रैक्टर लेकर मौजूद हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। हर बार केंद्र प्रभारी व सचिव किसानों को चुप करा देते हैं। अपने परिचय वालों को गेहूं तौल रहे हैं। बारिश से गेहूं बचाने और रुपयों की जरूरत होने पर किसान कम दाम पर बाजार में गेहूं बेचने को मजबूर हो रहा है। किसानोें ने चेताया कि जल्द ही गेहूं न खरीदा गया तो वह सब खरीद केंद्र व कलक्ट्रेट परिसर के सामने आंदोलन करेंगे। किसानों ने केंद्र के सचिव व प्रभारी की मनमानी पर रोक लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed