{"_id":"7dc8245863fea3ac0ac2f5f81e0e158d","slug":"mandakini-mahotsav-wiil-be-start-from-tommorow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा मंदाकिनी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा मंदाकिनी महोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मंदाकिनी महोत्सव का आयोजन 19 से 21 अप्रैल तक किया जाएगा। इसमें चित्रकूट और बांदा समेत रीवा, सीधी, सतना, पन्ना, छतरपुर, कौशांबी इलाहाबाद, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, झांसी सहित वाराणसी के गायत्री परिवार के प्रमुख प्रतिनिधि भाग लेंगे। शांतिकुंज से वरिष्ठ प्रतिनिधि, वाराणसी जोन के प्रमुख एवं स्थानीय जनपदों के समन्वयक गण भी रहेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से मंदाकिनी की सफाई का अभियान शुरू होगा। जिसमें छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन एवं गायत्री परिवार के स्वयंसेवक कारसेवा कर भरत घाट को साफ करेंगे। यह कार्यक्रम जन जागरूकता के लिए आयोजित किया जा रहा है। मंदाकिनी की निर्मलता को बनाए रखने का यह पावन अवसर है।
विज्ञापन
मौके पर दोपहर दो बजे से शक्ति पीठ से जनजागरण कर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो रामघाट तक जाएगी। 20 को प्रात: 8 बजे से भव्य 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। दो बजे से 4 बजे तक गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी और 6.30 बजे से मंदाकिनी संरक्षण एवं चित्रकूट के अध्यात्मिक पर्यटन विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला होगी। 21 को गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।
विज्ञापन