{"_id":"6105914a8ebc3eb9fc1bdd0f","slug":"mandakini-and-bardaha-river-water-level-increased-chitrakoot-news-knp6435643111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के महीने में हो रही झमाझम बारिश से नदियों की धारा में आयी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के महीने में हो रही झमाझम बारिश से नदियों की धारा में आयी तेजी
विज्ञापन
चित्रकूट के मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट की दुकानों में घुसा पानी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। झमाझम बारिश से मंदाकिनी व बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ा है। शनिवार की दोपहर को खतरे के निशान तक पहुंच गया। इसके बाद जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। यूपी और एमपी प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सावन के महीने में झमाझम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसी बस्ती सहित दुकानदार सामान समेटने में लगे हुए है। वहीं बरदहा नदी के आसपास के गांव के निवासी प्रभावित है। रामघाट पर तो हालात यह हो गये कि नाव से रामघाट पर दुकानदार अपनी सामग्री समेट रहे थे।
नाले उफनाएं, सड़कों में भरा पानी
मानिकपुर/भरतकूप। बारिश होने से जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ सहित भरतकूप क्षेत्र के नाले भी इस समय उफान पर है। जिनका पानी प्रमुख सड़कों सहित गलियों से होकर निकल रहा है। जिससे सड़के भी कट गई है। कुछ स्थानों पर तो हालत यह हो गई है कि नाले का पानी गलियों में भर जाने से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
मऊ/ मानिकपुर। बारिश होने से गांव की गलिया में जलभराव सहित दलदल होने से निकलना मुश्किल हो गया है। मऊ व मानिकपुर समेत पहाड़ी से सटे कई गांव की हालत खराब है। कई गांव में तो हालत यह है कि जल भराव होने के कारण लोग घरों से नहीं निकल पाते है। स्कूलों में भी जलभराव है। बारिश के कारण ेचिल्ली राकस में राजेश कुमार, नांदीतौरा में मोहन लाल, बड़ी मडै्यन में सोहन कोल का घर गिर गया है।