फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini, Administration Alert, one meter away from the danger mark

खतरे के निशान से एक मीटर दूर मंदाकिनी, प्रशासन एलर्ट

Wed, 12 Jul 2017 11:30 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 12 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mandakini, Administration Alert, one meter away from the danger mark
heavy rain in uttarakhand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी में लगातार 48 घंटे से रिमझिम बारिश हो रही है।  जिससे मंदाकिनी व यमुना नदी का जलस्तर दो मीटर तक बढ़ गया हालांकि दोनों खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में अबतक 365.60 मिमी बारिश हो चुकी है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर जरूर खतरे के निशान से महज एक मीटर दूर रह गया है। संभावित बाढ़ आने पर उससे निपटने के लिए रामघाट व अन्य क्षेत्र का जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों से हर तरह की तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। नदी किनारे बसे लोगोें को सुरक्षित स्थान पहुंचने के लिए कहा गया है।
    बुधवार की सुबह से लगातार बारिश के दौरान जब जिलेवासी सोकर उठे तो चारों तरफ पानी ही पानी देखा। सभी को संभावना थी कि नदियों में बाढ़ आई होगी। मंदाकिनी नदी में ज्यादा जलस्तर बढ़ा और खतरे के निशान से महज एक मीटर दूर आकर ठहर गया। रामघाट में बना नया पुल तक पानी पहुंचा। मंदाकिनी का जलस्तर 125.50 मीटर रहा जो देर शाम को घटता रहा। इसी प्रकार राजापुर व मऊ प्रतिनिधि के अनुसार यमुना नदी में भी जलस्तर बढ़ा लेकिन खतरे जैसी कोई बात नहीं थी। बुधवार को इस नदी का जलस्तर 77.19 मीटर रहा।
विज्ञापन

      लगातार पहाड़ व आस पास के क्षेत्र में बारिश होने से मंदाकिनी में बाढ़ की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए शाम को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी कई विभाग के अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ रामघाट पहुंचे। बारिश व जलस्तर की जानकारी के बाद उन्होेंने कहा कि जलस्तर बढ़ने की लगातार सूचना डीएम कार्यालय में दी जाए। तीर्थयात्रियों के साथ ही दुकानदारों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जाए। जिलाधिकारी ने दुकानदारों से कहा कि इस माह लगातार बारिश होने की संभावना है तो बाढ़ भी आ सकती है इसलिए सुरक्षित स्थान की तलाश पहले से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed