{"_id":"5efe1ead8ebc3e42f66d7ed9","slug":"man-is-wanted-to-come-from-dubai-chitrakutt-news-knp568930456","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए गया था दुबई, अब चार महीने से वापसी को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए गया था दुबई, अब चार महीने से वापसी को परेशान
विज्ञापन
फोटो-6- प्रवीण मिश्रा
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ तहसील के बरगढ़ मनका गांव निवासी प्रवीण मिश्रा पिछले चार महीने से लॉकडाउन में दुबई में हैं। लगातार भारत सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। युवक फरवरी में रोजगार की आस में दुबई गया था।
बुंदेलखंड के बीहड़ पाठा के बरगढ़ क्षेत्र के इस युवक ने नौकरी की लालसा में दुबई जाना कबूल तो कर लिया पर इसे यह नहीं मालूम था कि वहां जाकर उसका इस कदर उत्पीड़न किया जाएगा कि वह खाने पीने से लेकर हर कदम पर मानसिक तनाव से गुजर रहा है। अमर उजाला से हुई बातचीत में उसने अपनी सारी परेशानी सुनाकर मदद की गुहार लगाई।
प्रवीण ने बताया कि जहां वह काम कर रहा है, वहां के मैनेजर ने पूछने पर यह कहा कि रजिस्ट्रेशन हो गया है, लेकिन अभी भारत जाने का नंबर नहीं आया है और फिर धमकी भी देता है। बताया कि उसने जब यह बात सोशल मीडिया पर बताई तो उसकी ही माटी के ही कुछ लोगों ने मदद की बजाए गलत बता दिया।
विज्ञापन
चार महीने से वतन वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे प्रवीण ने बुधवार को चित्रकूट बांदा सांसद आरके सिंह पटेल से बात की तो उन्होंने सरकार को चिट्ठी लिख मदद का भरोसा दिया। प्रवीण की वापसी न होने से उसके परिजन परेशान हैं। परिजनों ने सरकार व जनप्रतिनिधियों से सकुशल प्रवीण मिश्रा की वापसी की मांग की है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द ही प्रवीण को वापस लाया जाए, वहां उसकी जान को खतरा है।