{"_id":"5f0b46b28ebc3e639b71fffd","slug":"man-beaten-for-money-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp570819884","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करने के बाद मजदूरी मांगने गए युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम करने के बाद मजदूरी मांगने गए युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी मडैयन निवासी झल्लू ने बताया कि शनिवार की रात गांव के तीन युवक उसे मजदूरी का लालच देकर घर में बांस कटाने को ले गए थे। काम खत्म होने के बाद जब उसने मजदूरी मांगी तो उसे पशुशाला से गोबर हटाने को कहा।
जब उसने कहा कि जो काम सौंपा था उसे पूरा कर दिया। घर जाने दो। इस पर हमलावरों ने गोबर उठाने के बाद ही घर जाने देने की धमकी दी। जब गोबर उठाने से मना कर दिया तो उसे बांध कर तीनों हमलावरों ने बेरहमी से मारापीटा।
इससे उसके हाथ व अन्य शरीर में गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने मांग घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दबंग हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।