फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Make the development the head by connecting the villages with modern farming

आधुनिक खेती से गांवों को जोड़कर प्रधान कराएं विकास

Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Make the development the head by connecting the villages with modern farming
Make the development the head by connecting the villages with modern farming - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में पहाड़ी ब्लाक के ग्राम प्रधानों का क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म किया गया। जिसमें प्रधानों ने बताया गया कि ग्राम विकास के साथ उन्नत तकनीकों का प्रयोग करके खेती में आगे बढ़े।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में प्रधान मुख्य कड़ी होता है। डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि ग्राम प्रधान शासन की समस्त योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं । ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य कराए जाएं। केंद्र के प्रमुख डा. चंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।गृह वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने ग्रामीण महिलाओं में कुपोषण दूर करने हेतु पोषणयुक्त आहार, पोषकीय गृहवाटिका द्वारा वर्ष भर हरी ताजी सब्जियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। मत्स्य वैज्ञानिक कमला शंकर शुक्ला ने समेकित कृषि, विजय कुमार गौतम ने जैविक कृषि के साथ दलहन उत्पादन, डा. गोविंद कुमार वर्मा ने ग्राम स्तर पर गोवंष नस्ल सुधार पर जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed