{"_id":"426e710871d96e80ffb9dc24f4273ef8","slug":"make-six-lac-members-in-state-kamlawati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बनाए छह लाख सदस्य : कमलावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बनाए छह लाख सदस्य : कमलावती
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर स्थित एक लॉज में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कमलावती ने कहा कि पार्टी का ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने का अभियान जारी है। महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा पूरे प्रदेश में छह लाख से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगे भी कई कार्यक्रम महिला मोर्चा द्वारा कराए जाएंगे, जिसमें सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयुला भाटिया ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान शुरू किया है। इसमें महिला मोर्चा की प्रत्येक पदाधिकारी को जिलाध्यक्ष के साथ मलिन बस्तियों में जाना होगा और जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। मौके पर विभिन्न जिलों से आईं मोर्चा की पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय, अर्चना श्रीवास्तव, प्रीति किरन, रिजवाना परवीन, अनीता सिंह, शशी पांडे, सुनीता द्विवेदी, सीमा निगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन