फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Make drinking water system in schools in a week

एक हफ्ते में स्कूलों में कराएं पेयजल व्यवस्था

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Make drinking water system in schools in a week
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कर्वी, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, रामनगर के खंड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी लिया कि किन-किन प्राथमिक, उच्च विद्यालयों में पानी की समस्या होती है। उन्होंने कहा कि कायाकल्प के अंतर्गत कितने स्कूलों में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और कितने ऐसे विद्यालय हैं जिसमें पेयजल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों पर हैंडपंप नहीं है या हैंडपंप काम नहीं कर रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी प्रधानों से मिलकर पेयजल की व्यवस्था कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अध्यापकों के माध्यम से नामिनेशन कराएं। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन में 12 से 14 वर्ष की स्थिति खराब है। बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं। मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिला अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, परियोजना निर्देशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed