{"_id":"60bfafc98ebc3e567d48609c","slug":"mahila-aur-sasur-ko-pita-chitrakoot-news-knp633008041","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घुसकर महिला व ससुर को पीटा,दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घुसकर महिला व ससुर को पीटा,दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के तीन युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते दिन उसके पति व अन्य परिजन बाजार गये थे। ससुर खेत में थे। इसी बीच गांव के तीन युवक पति को गाली देते हुए अंदर घुसे और अश्लीलता करने लगे। दुष्कर्म की कोशिश की। ससुर के आने पर जान उसे मारपीट कर भाग निकले। मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर महिला के परिजनों व आरोपियों से मारपीट हुई थी। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्ष से शांति भंग की कार्रवाई भी की थी। अब महिला व उसके परिजन किसी कारणवश यह नया आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मऊ। रैपुरा थाना क्षेत्र के भखरवार गांव की रहीशुन ने क्षेत्राधिकारी मऊ को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि गांव के विरोधियों ने मंगलवार की सुबह घर में घुसकर मारपीट की है। पूर्व में भी हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर चुके हैं। थाने में सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मामला दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है। (संवाद)