{"_id":"30d17f20dce5e75f8212ebe97bceabee","slug":"madhyym-institution-will-help-the-needy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्था के माध्ययम से करेंगे जरूरतमंदों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्था के माध्ययम से करेंगे जरूरतमंदों की मदद
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद ने बुंदेलखंड में सूखे व गरीबी से निपटने के लिए स्वयंसेवी
विज्ञापन
संस्था बनाई है। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को
समय से मदद दी जाएगी। इस संस्था को उनके परिजन के सहयोग से ही आगे
बढ़ाएंगे।
मुख्यालय स्थित आवास पर शुक्रवार को सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को दी जाने वाली धनराशि का बटवारा सही ढंग से नहीं हो रहा। इससे किसान परिवार भुखमरी की कगार पर हैं।
बुंदेलखंड के कई हिस्सों में उन्होंने गरीबी व भूख से तड़पते परिवारों को देखा। कई नामी लोग भी स्वयं सेवी संस्था बनाकर मदद करेंगे। बुंदेलखंड सेवा संस्थान नामक संस्था का कार्यक्षेत्र बुंदेलखंड के सभी यूपी-एमपी के जिले होंगे। जिसमें जरूरतमंदों को अनाज, कपडे़, शिक्षा व अन्य मदद की जाएगी।
इसके लिए आनलाइन शिकायत या जानकारी ली जा सकती है। संस्था में उनके परिवार के लोग ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश खरे व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।