{"_id":"6276ba1721531c4f191fb4c0","slug":"madhya-pradesh-minister-cleans-mandakini-chitrakoot-news-knp695492950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के मंत्री ने की मंदाकिनी की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के मंत्री ने की मंदाकिनी की सफाई
विज्ञापन
़ोटो-3- मंदाकिनी नदी में गंदगी की सफाई करते मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर- संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी नदी की सफाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री भी आगे आए हैं। उन्होंने भीषण गर्मी में नदी की सफाई की। उनको सफाई करता देख स्थानीय लोग भी नदी की सफाई में जुट गए।
मंदाकिनी नदी में गंदगी और नालों का पानी डालने से पानी प्रदूषित हो गया है। नदी में जगह-जगह चोही पड़ी रहती है। इससे स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। शनिवार को मध्यप्रदेश सरकार के बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंदाकिनी नदी तट पर पहुंचे। नदी में उतरकर सफाई करना शुरू किया तो स्थानीय निवासी भी नदी की सफाई में जुट गए।
मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार मंदाकिनी नदी की धारा तेज करने के लिए नर्मदा नदी का पानी डालेगी। इसके लिए मझगवा क्षेत्र में बड़ा डैम बनाया जा रहा है, जिसमें नर्मदा नदी का पानी डाला जाएगा। इसके बाद वह पानी मंदाकिनी नदी में डाला जाएगा। पानी की मात्रा अधिक होने से प्रदूषण कम हो जाएगा। इसके साथ ही नदी की सफाई कराई जाएगी।