फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Made dishes without food , tents manufacturing learned

बिना बर्तन बनाया खाना, सीखा तंबू निर्माण

Thu, 05 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 05 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Made dishes without food , tents manufacturing learned
 जीजीआईसी में चल रही 18वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन स्काउट -गाइडों को तंबू निर्माण, प्रदर्शनी, प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


 इस मौके पर झांकी प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन बढ़िया रहा। सुबह सात बजे ध्वज शिष्टाचार के बाद छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण, प्रदर्शनी, प्राथमिक सहायता, सिगनलिंग, गेट, टावर आदि की जानकारी दी गई।

दोपहर में बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन बनाया। जो काफी रोचक थ्ा। इसके बाद गेट टावर और साहसिक क्रियाकलापों की प्रतियोगिताएं हुईं। शाम को कैंप फायर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


 इस मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इनके साथ जिला समन्वयक राष्ट्रीय शिक्षा (माध्यमिक) बीके त्रिपाठी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में रामप्रसाद यादव, दयानंद सिंह, लालबहादुर, मनोज कुमार पांडे, सुरेश प्रसाद, कमला साहू, आराधना, विनीता वर्मा,  हरिहरनाथ सिंह, जयनारायण सिंह, रामकिशोर यादव, भइयालाल, बुद्धविलास आदि मौजूद रहे।

 जिला सचिव मइयादीन ने बताया कि शुक्रवार को रैली का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed