फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lutin three guns from the security personnel dacoits

डकैतों ने सुरक्षा कर्मियों से लूटीं तीन बंदूकें

Tue, 02 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Tue, 02 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lutin three guns from the security personnel dacoits
डकैतों ने सोमवार सुबह भरतकूप पुलिस चौकी क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के निर्माण स्थल पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर तीन दोनाली लाइसेंसी बंदूकें व 71 कारतूस लूट लिए।
विज्ञापन


मारपीट कर दो मोबाइल व लगभग डेढ़ हजार की नगदी भी लूट ली। इस बाबत पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि यह काम डकैतों के नए गैंग राजा नगनेधी या बेटा यादव गिरोह का हो सकता है, जो अक्सर ऐसी वारदातें करते हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। उन्होंने वारदात में डकैत शिवा पटेल या गौरी यादव गैंग का हाथ होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया।
विज्ञापन


सोमवार तड़के गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड के निर्माण स्थल पर बने सुरक्षाकर्मियों के कमरे में आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोला। उसी समय शौच को निकले सुरक्षाकर्मी बच्चीलाल, पप्पू सिंह (निवासी भैरोंपुर रैपुरा) को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें असलहों के बल पर कमरे तक लाए। यहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी जब तक सतर्क हो पाते, डकैतों ने उन्हें भी असलहों से कवर कर लिया और तीन दोनाली बंदूकें व 71 कारतूस लूट ले गए।

इस दौरान विरोध करने पर बच्चीलाल व पप्पू की पिटाई भी की और दो मोबाइल व लगभग डेढ़ हजार नगदी भी छीन ली। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि कुल छह कर्मचारी ड्यूटी पर थे। एक साथी अवकाश पर था। कमरे में कुल तीन बंदूकें रखी थीं। डकैतों  के जाते ही सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। असलहे लुटे जाने की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई।


डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। सुरक्षाकर्मी बच्चीलाल की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भी माना है कि घटना किसी डाकू गैंग का है। असलहे  की जरूरत तो डाकुओं को ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed