{"_id":"5f5288008ebc3e53327e5879","slug":"loot-chitrakutt-news-knp5807409156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी को बंधक बना लूट ले गए नकदी जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी को बंधक बना लूट ले गए नकदी जेवर
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तरौंहा गांव के एक घर में घुसकर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाया। इसके बाद कमरे की अलमारी व बाक्स में रखे लाखों रुपये के जेवर व नगदी लूट ले गए। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर में दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाई की मांग की है।
कोतवाली कर्वी क्षेत्र के ग्राम पुरवा तरौंहा के अरविंद त्रिवेदी पुत्र फूल चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जब वह घर में सो रहा था तभी किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खोलने पर गांव के दो व तीन लोग अज्ञात अंदर घुस आए। सभी लोगों ने पकड़कर तमंचा सटाकर बंधक बना लिया। घर के अंदर रखे 50 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात ले गए। उसे भी बुरी तरह मारापीटा। पीड़ित ने बताया कि उनके जाने के बाद 112 डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी भी दी गई।