{"_id":"bc0a28faa80811c0333e14590628db22","slug":"lohiya-was-well-wisher-of-poor-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के हितैषी थे डा. लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के हितैषी थे डा. लोहिया
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की 105वीं जयंती पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को देश में स्थापित करने का काम डा. लोहिया ने ही किया था। उन्होंने सदैव गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डा. लोहिया हमेशा कहते थे कि देश का पैसा केवल बड़े घरानों तक सीमित है। गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं चलाए जा रहे। ऐसे में गरीब और अमीर के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, जो देश और समाज के लिए घातक है। समाजवादी पार्टी डा. लोहिया के बताए रास्ते पर ही चल रही है। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। लोहिया जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार जो भी कार्यक्रम चला रही है, उससे अन्य सरकारों को भी सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिले के विकास को मिलने वाली बीस करोड़ की राशि को बिना कारण रोक दिया। मौके पर अनिल शर्मा, भोलानाथ खंगार, अनुज यादव, नरेंद्र गुप्ता, मो. गुलाब खां. गुलाब गुप्ता, श्यामबिहारी यादव, घनश्याम यादव, सरिता यादव, अफजल अली, पवन पटेल, मो. आमिर फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन