फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Lohia impoverished village in the distric

जिले के लोहिया गांव बदहाल

Thu, 31 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 31 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lohia impoverished village in the distric
लोहिया ग्राम पड़री में गंदगी से पटी पड़ी नाली - फोटो : अमर उजाला
लोहिया गांव मछरिहा की तकरीबन आबादी ढाई हजार है। यहां के सरकारी स्कूलों की हालत खराब है। गांव में 50 हैंडपंप लगे हैं। इनमें आधे से ज्यादा रीबोर की हालत में हैं। पेंशन और मजदूरी का भुगतान पाने के लिए मजदूर और ग्रामीण आए दिन मुख्यालय पर प्रदर्शन करते रहेे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पेयजल और मजदूरी न मिलना सबसे बड़ी समस्या है। प्रधान रामचरित पटेल ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से कुछ योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पाता है।  
विज्ञापन


 सदर ब्लाक का लोहिया समग्र ग्राम पड़री भी बदहाल है। जगह-जगह गंदगी पसरी है। यहां सफाईकर्मी महीने में दो दिन ही आता है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। 1754 आबादी वाले इस गांव में 37 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से कई पानी छोड़ जाते हैं। इससे पेयजल की समस्या है। प्रधान सुशीला देवी ने बताया कि कमियों को दूर कराने के  प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी ब्लाक के अशोह गांव में विद्युतीकरण के नाम पर विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं। नियम के तहत सभी कनेक्शन फ्री होने हैं। इस मामले में अधिशाषी अभियंता राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed