फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   lockdown ended after 55 hourse in chitrakoot

पचपन घंटे बाद खत्म हुआ लॉकडाउन, जिले भर में सख्ती से हुआ पालन

Sun, 12 Jul 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown ended after 55 hourse in chitrakoot
फोटो-7- लॉकडाउन के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग पर पसरा सन्नाटा - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही में पचपन घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन सुबह से सड़काें पर सख्ती देखी गई। दुकानें तो बंद रहीं लेकिन सुबह सड़क पर निकले लोगों को पुलिसकर्मियों ने रोककर घर जाने को कहा। दस बजे से बाजार में सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले।
विज्ञापन

अधिकारी शहर सहित कस्बों में घूम-घूमकर निरीक्षण करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में चहल पहल बंद रही। घरों के अंदर ही सभी परिवार के सदस्य रहे। वहीं, जिले के सीमा एमपी क्षेत्र में भी रविवार को प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से बंदी लागू कर दी। इससे धार्मिक स्थानों पर भी पाबंदी है। इससें मप्र सीमा अंतर्गत लगने वाले सभी मंदिर सहित कामदगिरी परिक्रमा मार्ग बंद रहा। इससे कई श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर लौट गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के निवासियों ने लॉकडाउन का पालन किया। इसमें शहर सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ, शिवरामपुर, भरतकूप, पहाड़ी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। सब्जी, किराना व मेडिकल की दुकानें ही खुली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शत्रुघन सिंह के साथ डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल ,एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसडीएम अश्वनी पांडेय, सीओ रजनीश यादव व कोतवाल पंकज पांडेय ने निरीक्षण किया। टीआई घनश्याम पांडेय व टीएसआई योगेश कुमार ने कई स्थानों पर मास्क और हेलमेट न लगाने पर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed