{"_id":"5f74c2de8ebc3edc0f59cef9","slug":"license-ek-gaon-ka-dukanen-das-sthanon-par-chitrakutt-news-knp585773047","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: लाइसेंस एक गांव का और दुकानें दस स्थानों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: लाइसेंस एक गांव का और दुकानें दस स्थानों पर
विज्ञापन
मानिकपुर। तहसील क्षेत्र के चंद्रामारा गांव निवासी ललित पांडेय, विष्णु तिवारी, संदीप खंगार व मो. फारूख ने बुधवार को मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि चंद्रामारा की दुकान के नाम से लाइसेंस आवंटन होने के बाद ठेकेदार दस गांवों में शराब बेच रहे हैं।
आरोप लगाया कि सरैंया, मदना, घाटी, नयाचंद्रा, पतेरिया, कटहा, हनुआ व बजहा सहित लगभग एक दर्जन गांवों में ठेकेदारों ने एक डिब्बा रखकर सेल्समैन को बैठाया है, जो मिलावटी व मप्र की शराब को बेच रहा है।
इससे प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मिलावटी व सस्ती शराब के चक्कर में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है।
इस संबंध में ठेकेदार काशी प्रसाद जायसवाल ने कहा कि मिलावटी शराब बेचने के आरोप गलत हैं। जिला आबकारी अधिकारी चतर सैन ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के इंस्पेक्टर को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।