फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard trapped on Neem tree

नीम के पेड़ पर फंसा तेंदुआ

Wed, 22 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped on Neem tree
फोटो-9- पेड़ से उतारने के बाद तेंदुआ का इलाज करते वन विभाग व पशु चिकित्सक की टीम के सदस्य फोटो नंबर- 8 - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे बरौंधा जंगल में बुधवार की शाम नीम के पेड़ पर टहनियों में एक तेंदुआ फंस गया। दहाड़ सुनकर मौके पर पहुंचे आशंकित ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। करीब तीन घंटे रेस्क्यू चला। बाद में सतना से आए वनकर्मियों ने घंटे भर प्रयास के बाद उसे सकुशल उतारकर जाल में फंसा लिया। इसके बाद दूर जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर रानीपुर वन्य जीव विहार क्षेत्र से सटे मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित बरौंधा वन क्षेत्र में एक तेंदुआ किसी वजह से नीम के पेड़ पर फंस गया। ग्रामीणों के मुताबिक, शायद वह किसी जानवर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा होगा तभी फंस गया। तेंदुए का आधा शरीर पेड़ की टहनियों में फंसा था। छटपटाते हुए वह दहाड़ रहा था।
विज्ञापन

यह सुनकर आसपास की बस्ती के लोग मवेशियों या अन्य किसी के शिकार की आशंका पर हथियार लेकर जंगल पहुंच गए। उसकी हालत देखकर वनकर्मियों को सूचना दी गई। बरौंधा वन क्षेत्र के रेंजर दिग्विजय सिंह व बरौंधा थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र पूरी फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन वे तेंदुए को वहां से न निकाल सके। इसके बाद सतना वन विभाग की रेस्क्यू टीम आई। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद उसे पेड़ से नाचे उतारकर जाल में फंसा लिया गया। बरौंधा वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि तेंदुआ को दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed