{"_id":"61ca05a9c18f32266e3be776","slug":"leopard-ran-in-the-forest-panic-among-villagers-chitrakoot-news-knp672072533","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ की दहशत: खेतों में काम करने नहीं जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ की दहशत: खेतों में काम करने नहीं जा रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर (चित्रकूट)। तेंदुए के हमले से घायल महिला की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं दहशत के कारण दूसरे दिन ग्रामीण व किसान खेत व जंगल की ओर नहीं गए। उधर, वन विभाग जंगलों सर्चिंग अभियान चला रहा है। वनकर्मियों का मानना है कि तेंदुआ जंगल की ओर ही भाग गया है।
बहिलपुरवा वन क्षेत्र के बड़ी मडै्यन गांव की रुकमनिया पत्नी चुनिया परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खेत से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में तेंदुआ ने हमला कर दिया था। जिसमें रुकमनिया घायल हो गई थी। जानकारी पर वन विभाग ने तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण सोमवार को खेत व जंगल की ओर नहीं गए।
डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की टीम जंगलों में सर्चिंग अभियान चला रही है। इसके अलावा छह कर्मचारियों की टीम रात में भी जंगल से सटे बस्ती के आसपास तेंदुए को खोज रही है। ग्रामीणों को अभी जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।