फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard and jackal hunted by current on wires

तारों पर करंट दौड़ा किया तेंदुआ और सियार का शिकार

Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard and jackal hunted by current on wires
फोटो- 7- मप्र क्षेत्र में मृत पडे तेंदुआ के शरीर में लगी चोट के निशान । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश स्थित महाराजपुर के जंगल में शिकारियों ने तारों पर करंट दौड़ाकर तेंदुआ व सियार का शिकार किया। दो दिन पहले भी करंट लगने से एक तेंदुआ की मौत हो गई थी। आए दिन तेंदुआ व अन्य जंगली जानवरों की हत्या होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जिले के मानिकपुर क्षेत्र के बार्डर से सटे मध्यप्रदेश के महाराजपुर जंगल में एक तेंदुआ व सियार का शव पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने जंगल में बिजली के तार बिछा दिए। करंट की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई। सतना डीएफओ विपिन पटेल ने बताया कि इस मामले में वन विभाग की टीम तहकीकात कर रही है। कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन तेंदुआ का शिकार
चित्रकूट। एमपी और यूपी में तेंदुओं का शिकार करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एमपी क्षेत्र में तीन दिनों में तीन तेंदुओं का शिकार किया गया है। इसमें 30 मई को पागरकला के जंगल, 31 तारीख को रोहनिया के जंगल एक जून का महाराजपुर के जंगल मेेें तेंदुए का शिकार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल सतना जिले में पांच तेंदुओं का शिकार किया गया है। सन 2022 में औसतन करीब एक महीने में एक तेंदुए की मौत हुई है। वहीं, यूपी क्षेत्र चित्रकूट जिले के जंगल में दो साल पहले तीन तेंदुआ व एक बालू को शिकारियों ने अपना शिकार बनाया था। जिसमें गढ़चपा के जंगल में तेंदुओं का शिकार करने वालों को वनविभाग ने पकड़ा भी था। इस क्षेत्र में भी करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed