{"_id":"574de0344f1c1bf551109c4d","slug":"leo-was-born-at-the-hospital-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल गेट पर मिली नवजात कन्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल गेट पर मिली नवजात कन्या
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी पर लेटी नवजात कन्या
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय के बाहर कुर्सी पर एक नवजात कन्या के लेटी होने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तमाम जानकारी की, मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। बाद में सीसीटीवी फुटेज से कन्या को छोड़कर जाने वाले महिला की पहचान की जा रही है।
दोपहर करीब एक बजे सीएमएस कार्यालय के बाहर कुर्सी पर एक नवजात कन्या लेटी थी। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे अन्य लोग उसकी मां की तलाश करने लगे। करीब तीन घंटे बाद तक कोई उसका वारिस नहीं मिला। सूचना पर सीएमएस डा. एनके गुप्ता भी पहुंचे उन्होंने बताया कि प्रसव कक्ष, वार्ड और पूरे अस्पताल में भर्ती नवजात की सूची का मिलान किया गया। जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं है। कन्या एक दिन पूर्व की जन्मी है और पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है और पुलिस को सूचना दी है।
वहीं नवजात कन्या को छोड़कर जाने वाली महिला की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराई जा रही है। महिला दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे एक शाल ओढे़ आई और उसके अंछर छिपाए नवजात को छोड़कर चली गई।