{"_id":"614ff35f1ea817cac3e7b57e140ba3c9","slug":"lawyers-wont-work-till-15-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को हुई बैठक में राजापुर और मानिकपुर में साथी अधिवक्ताओं के साथ हुई अभद्रता के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर वकीलों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
संघ अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि जब तक मानिकपुर के थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती और राजापुर के लक्ष्मीनारायण द्विवेदी एडवोकेट के खिलाफ एफआईआर को वापस नहीं लिया जाता, अधिवक्ता क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन
15 फरवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मंगलवार को ट्रैफिक चौराहे पर चक्का जाम करने की भी रणनीति बनी।
संघ अध्यक्ष ने बताया कि मानिकपुर के अधिवक्ता रामदिनेश द्विवेदी के साथ थानाध्यक्ष ने मारपीट की थी और अभी तक एसओ के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उधर, राजापुर के एसओ ने अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण द्विवेदी पर मनमाने तरीके से एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
बताया कि बैठक में तय किया गया है कि अब वकील मांगें पूरी होने तक क्रमिक अनशन करेंगे। इसके अलावा 15 फरवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहा जाएगा। सचिव शारदा प्रसाद यादव ने बताया कि दस फरवरी को ट्रैफिक चौराहे में चक्का जाम किया जाएगा। उधर, सोमवार को अनशन पर संतोष मिश्रा, जगजीवन गौतम, वाईके शेख, दुर्विजय सिंह और रामदिनेश द्विवेदी आदि रहे।