{"_id":"6730fe4af05ed1cd660d77e4","slug":"law-and-order-has-completely-collapsed-mp-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-110937-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है कानून-व्यवस्था : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है कानून-व्यवस्था : सांसद
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी बस स्टैंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। सांसद कृष्णा पटेल भी मौजूद रहीं। बैठक में पीडीए को मजबूत करते हुए 2027 में सपा की सरकार बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। पुलिस कप्तान प्रवचन सुनाने में माहिर हैं। थानों में खुलेआम वसूली का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बरगढ़ में नर्स के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पुलिस दोषियों को बचाने का काम कर रही है। पीड़िता चीख-चीख कर कह रही है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, लेकिन पुलिस उसे दुष्कर्म सिद्ध करने में तुली है। कहा कि जल्द ही पीड़िता से मिलकर उसको इंसाफ दिलाया जाएगा।
जरूरत पड़ी तो संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल, नरेंद्र यादव, मो. गुलाब खान व मदन त्रिपाठी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।स