{"_id":"5e52bfdd8ebc3ef3da54deb3","slug":"lakhs-plunged-into-mandakini-amid-fog-and-cold-winds-in-chitrakoot-on-falgun-amavasya-chitrakutt-news-knp546521721","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन अमावस्या पर चित्रकूट में कोहरे व सर्द हवाओं के बीच लाखों ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन अमावस्या पर चित्रकूट में कोहरे व सर्द हवाओं के बीच लाखों ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। फाल्गुन माह की अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया। भगवान कामता नाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी मेला क्षेत्र में डटे रहे। दो दिन से बदले मौसम के कारण रविवार की सुबह सर्द हवाएं चल रहीं थी और कोहरा भी रहा लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था के आगे कोहरा व हवाएं परास्त हो गईं।
रविवार अमावस्या का पर्व होने पर लाखों श्रद्धालु मंदाकिनी नदी पहुंचकर रामघाट में स्नान किया। भगवान कामता नाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा किया। धर्मनगरी क्षेत्र में पड़ने वाले तीर्थ स्थल जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसइया आश्रम आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। मेला की व्यवस्था के लिए जिलाधिक ारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी। मेला क्षेत्र मेें यूपी व एमपी के कई प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
अमावस्या मेला के कारण रविवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्र मेें कई स्थानों में जाम लगा रहा। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। टेंपो चालकों ने खबू मनमानी किया। निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठने के साथ ही मनमानी किराया वसूला।