फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   lakdi ke khilaune banane ke naam par mila favda in chitrakoot

चित्रकूटः लकड़ी के खिलौने बनाने के नाम पर मिला फावड़ा

Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lakdi ke khilaune banane ke naam par mila favda in chitrakoot
प्रशिक्षण मिलने के बाद प्रमाण पत्र लेकर जानकारी देते कारीगर - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। एक जिला एक उत्पादन योजना के तहत सरकार कारीगरों को प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कारीगरों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी को 20 हजार रुपये के औजार उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन फावड़ा व गैती देकर प्रशिक्षण खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

लकड़ी के खिलौना बनाने वाले कारीगर राजू, मिथलेश, आनंद, महेंद्र राम, गोविंद, रामभरोसा, अनिल व माता प्रसाद ने बताया कि पिछले साल उन्हें एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया था कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें 20 हजार रुपये तक के औजार व उपकरण और दो हजार रुपये दिए जाएंगे। लेकिन उन्हें मात्र फावड़ा व गैती ही दिया गया। कुछ कारीगरों के खाते में दो हजार रुपये डाले गए हैं। कारीगरों ने डीएम से मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में उद्योग विभाग के उपायुक्त एसके केसरवानी ने कहा कि सरकार ने उपकरण देने की योजना इस साल शुरू की है। पिछले साल तक यह योजना नहीं थी। अब प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed