{"_id":"840b2583129096156d4e2a570d869233","slug":"labour-comes-inside-the-thresher-and-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर के नीचे दबकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर के नीचे दबकर श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
भैसोंधा गांव में एक क्लीनिक के पास शुक्रवार सुबह श्रमिक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। उसके साथी ने बताया कि थ्रेसर के नीचे दबने से उसकी मौत हुई है। मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
इटखरी निवासी बच्चा पुत्र रामसंवारे ने बताया कि गुरुवार रात खुमानीपुरवा गांव का मुखिया उसे और चौकी अंतर्गत इटखरी गांव निवासी रामलखन साहू (45) पुत्र लोटन को ट्रैक्टर से अपने गांव ले गया था। यहां वो दोनों थ्रेसर से गेहूं कतर रहे थे। गुरुवार रात लगभग डेढ़ बजे ट्रैक्टर को पास के खेत में ले जाने के दौरान पीछे लगा थ्रेसर पलट गया और वो दोनों नीचे दब गए।
विज्ञापन
हादसे में रामलखन के काफी चोटें आईं जबकि बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ। बच्चा ने आरोप लगाया कि मुखिया उन दोनों को ट्रैक्टर से भैसोंधा में एक डाक्टर के क्लीनिक ले गया और बाहर ही छोड़कर भाग गया। वहां से वह घर चला गया। शुक्रवार सुबह उसे पता चला कि रामलखन की मौत हो गई है।
विज्ञापन
चौकी के एसआई श्यामसुंदर ने बताया कि थ्रेसर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल रामलखन की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुखिया की तलाश जारी है।