फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer dies after falling from train

Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 06 Oct 2022 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from train
घटना की जानकारी देने के दौरान गमगीन हुए मृतक के माता पिता - फोटो : CHITRAKOOT
बांदा-कर्वी रेल मार्ग के कपसेठी गांव के पास ट्रेन से गिरने पर मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पिता ने धक्का देकर गिराने का शक जताया है। बांदा में मजदूरी करने वाले कपसेठी गांव निवासी शनि (18) के पिता छितानी केवट ने बताया कि घर में नवमी की पूजा होने पर पुत्र सोमवार को ट्रेन से घर आ रहा था।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने फोन पर मौत की सूचना दी। पिता छितानी ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों, आधार कार्ड के आधार पर बेचे शनि की शिनाख्त की। उन्होंने शक जताया कि किसी ने चलती ट्रेन से उसे धक्का दिया होगा। अंतिम संस्कार के बाद इसकी शिकायत पुलिस थाने में करेंगे। शनि चार बहन और चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां सेमिया व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed